Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]
चेन्नई, 11 मार्च (हि.स.)। दिल्ली तूफान्स ने सोमवार को चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू इंडोर स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में बेंगलुरु टॉरपीडोज को सीधे सेटों में 15-13, 18-16, 17-15 से हरा दिया। इसके साथ दिल्ली तूफान्स की टीम ने ए23 द्वारा संचालित रूपे प्राइम वॉलीबॉल लीग के तीसरे सीजन में सुपर-5 के अपने पहले मैच में अपनी विजयी शुरुआत की। संतोष को उनके शानदार खेल के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
दिल्ली के लिबरो ने ज़बरदस्त डिफेंस करके शानदार शुरुआत की लेकिन सेटर पाउलो द्वारा अपने अटैकिंग खिलाड़ियों को दिए गए शानदार पास से टॉरपीडोज ने खुद को मुकाबले में बराबरी पर रखा। मुजीब ने लजार डोडिच के सर्व को लगातार ब्लॉक करके शुरुआती लाइन-अप में अपने चयन को जायज ठहराया। हालांकि संतोष की सुपर सर्व ने मैच को बराबरी पर रखा। मिडल से डेनियल अपोंज़ा के शानदार प्रदर्शन ने दिल्ली तूफान्स को पहले ही सेट में दो अंकों की लीड दिला दी और टीम ने खुद को मैच में आगे कर लिया।
इसके बाद मुजीब और आयुष ने अपनी-अपनी टीम के लिए अटैक में बेहतरीन योगदान दिया जिससे मुकाबला काफी कड़ा हो गया। इसी बीच, हेप्टइंस्टॉल ने जोन 4 से अपोंज़ा के मिडल से अटैक करना शुरू कर दिया और इससे दिल्ली का डिफेंस लड़खड़ाने लगा। बेंगलुरु टॉरपीडोज की टीम इसके बाद चढ़कर खेलने लगी। लेकिन ब्लॉक में कुछ गलतियों के कारण टॉरपीडोज पीछे होने लगी और दिल्ली का आत्मविश्वास बढ़ने लगा। इसी बीच, हेप्टइंस्टॉल अटैक में गलती कर बैठे और बेंगलुरु को इसकी कीमत चुकानी पड़ी। दिल्ली ने इसके बाद मैच में अपनी पकड़ बना ली।
आनंद ने आज के मुकाबले में अपने सेटिंग कौशल का जबरदस्त प्रदर्शन किया, जबकि संतोष ने ठोस स्पाइक्स बनाना जारी रखा। ब्लॉक में अपोंज़ा के नेतृत्व वाली तीन सदस्यीय की चुनौती के बावजूद, इबिन की उपस्थिति ने टॉरपीडोज के लिए अटैक करना जारी रखा। सकलैन तारिक की करिश्माई पासिंग ने टॉरपीडो डिफेंस को चौंका दिया। इसके बाद दिल्ली ने कोर्ट के चारों तरफ से अटैकिंग खेल दिखाना शुरू कर दिया। इबिन की फाइट बैक के बावजूद संतोष ने जोरदार स्पाइक्स के साथ मैच में दिल्ली को शानदार जीत दिला दी।
हिन्दुस्थान समाचार/आकाश/प्रभात