Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

जबलपुर, 5 मार्च (हि.स.)। लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह आज (मंगलवार को) जबलपुर प्रवास दौरान शहर के विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमिपूजन करेंगे। जनसम्पर्क अधिकारी आनंद जैन ने बताया कि मंत्री सिंह दोपहर 12 बजे हट गार्डन, सुखसागर वैली कॉलोनी ग्वारीघाट वार्ड में 49 लाख रुपये की लागत से सुखसागर वैली मेन गेट से मकान नम्बर 16 तक, मसीह जी के मकान से मकान नम्बर 67 तक, धूरिया जी के मकान से ट्रांसफार्मर तक और भटेजा जी के मकान से बाउण्ड्रीवाल तक, मेहता जी के मकान से त्रिवेदी जी के मकान तक बी टी रोड का एवं गोल्डी चड्डा के मकान से बाउण्ड्रीवाल तक सी सी रोड के निर्माण कार्य का भूमिपूजन करेंगे।
लोक निर्माण मंत्री दोपहर एक बजे झंडाचौक ग्वारीघाट में आयोजित कार्यक्रम में 9 करोड़ 61 लाख रुपये से बनने वाले ग्वारीघाट से रेतनाका ललपुर मार्ग, 6 करोड़ 48 लाख रुपये से बनने वाले झंडा चौक से मुक्तीधाम मार्ग का मजबूतीकरण एवं चौड़ीकरण कार्य एवं 83 लाख रुपये की लागत से बनने वाले साईराम चौराहा से सुखसागर ब्लू अपार्टमेंट तक सी.सी. मार्ग का भूमिपूजन करेंगे।
मंत्री राकेश सिंह दोपहर 2.30 बजे रामपुर आजाद चौक पर आयोजित कार्यक्रम में 5 करोड़ 78 लाख रुपये की लागत से बनने वाले रामपुर चौराहे से रामपुर छापर मार्ग का भूमिपूजन तथा शाम चार बजे पिसनहारी की मढि़या रेनबसेरा के सामने आयोजित कार्यक्रम में 3 करोड़ 74 लाख रुपये की लागत से बनने वाले पिसनहारी मढ़िया से आई टाईप गढ़ा पुरवा मार्ग तक टू लेन लिंक मार्ग का निर्माण कार्य तथा 7 करोड़ 40 लाख रुपये की लागत से बनने वाले आई टाईप से धनवंतरी नगर तक फोरलेन मार्ग के निर्माण कार्य का भूमिपूजन करेंगे।
हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश/नेहा