[ad_1]

राजगढ़, 8 मार्च (हि.स.)। बोड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम कड़ियासांसी में रहने वाली 23 वर्षीय महिला ने पति, सास और ससुर पर दहेज की मांग को लेकर पिछले पांच सालों से मानसिक व शारीरिक रुप से प्रताड़ित कर परेशान करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शुक्रवार को आरोपितों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु की। पुलिस के अनुसार ग्राम कड़ियासांसी निवासी 23 वर्षीय प्रार्थना सिसोदिया ने बताया कि पति आशीष पुत्र अनूप सिसोदिया, सास रेखाबाई और ससुर अनूपसिंह पुत्र हांडया सिसोदिया दहेज की मांग को लेकर पिछले पांच सालों से मानसिक व शारीरिक रुप से प्रताड़ित कर रहे है। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ धारा 498ए के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु की।
हिन्दुस्थान समाचार/ मनोज पाठक