Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

फरवरी में होने वाली है बेटी की शादी
जबलपुर, 11 जनवरी (हि.स.)। जबलपुर गुरुवार बधैया मोहल्ला शिवमंदिर के पास रहने वाले भगवान सिंह ठाकुर की दुनाली बंदूक से फायर कर खुद को गोली मार ली, जिससे उनकी मौके पर मौत हो गई है। भागवान सिंह ने गोली मारकर सुसाइड किया है या फिर बंदूक की सफाई करते हुए हादसा हुआ है, इसकी पड़ताल के लिए परिजनों से पुलिस बातचीत कर रही है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने प्राथमिक जांच-पड़ताल के बाद लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है। दुनाली बंदूक से निकली गोली भागवान सिंह की गर्दन और चेहरे की चीथड़े उड़ाते हुए बाहर निकली।
बताया गया है कि नगर निगम में ठेकेदार के करीब 80 लाख रुपये नगर निगम पर बाकी हैं, जो एक अधिकारी के अड़ियल रवैये के कारण फंसे हुये हैं । उनकी पेमेंट आज दिनांक तक नहीं हुई। बधैया मोहल्ला निवासी ठेकेदार की बेटी की शादी फरवरी में होने वाली थी। घर में शादी की तैयारी/खरीदी चल रही है। 2 दिन पहले ही कार्ड छपकर घर पहुंचे हैं। बेटा शिवा कुछ दिन से बीमार है। बेटे का उपचार कराने के लिए भगवान सिंह 14 जनवरी के बाद अहमदाबाद जाने की तैयारी कर रहे थे।
हिन्दुस्थान समाचार / विलोक पाठक
[ad_2]