Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

राजगढ़, 26 मार्च(हि.स.)। राष्ट्रीय राजमार्ग- 52 पर खिलचीपुर थाना क्षेत्र में ग्राम धामनिया जोड़ के समीप सोमवार की रात तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चालक 38 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा और मौके से फरार चालक के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या का प्रकरण दर्ज किया।
पुलिस के अनुसार सोमवार की रात रात हाइवे स्थित ग्राम धामनिया जोड़ के समीप तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक चालक दयालसिंह (38) पुत्र मावसिंह वर्मा निवासी नयागांव थाना जीरापुर की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मुकेश पुत्र भंवरलाल वर्मा निवासी बड़वेली की रिपोर्ट पर अज्ञात चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया।
हिन्दुस्थान समाचार/ मनोज पाठक