Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

गांधीनगर, 5 जनवरी (हि.स.)। गुजरात वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट 2024 के आयोजन को लेकर पूरी तरह से तैयार है। आगामी 10 से 12 जनवरी के दौरान गांधीनगर स्थित महात्मा मंदिर के सेमिनार हॉल-2 में कंट्री एवं स्टेट सेमिनार आयोजित किए जाएंगे। 10वीं वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट के हिस्से के रूप में मैन्युफैक्चरिंग और सर्विस सेक्टर में कंट्री और स्टेट सेमिनारों का आयोजन किया गया है। वाइब्रेंट गुजरात समिट के दौरान 25 देशों, 10 संस्थाओं और 9 राज्यों द्वारा कुल 38 सेमिनारों का आयोजन किया गया है।
गुजरात खनिज विकास निगम (जीएमडीसी) के प्रबंध निदेशक आईएएस रूपवंत सिंह ने शुक्रवार को कहा कि इन कंट्री और स्टेट सेमिनारों में भारत सरकार के केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग, उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण तथा कपड़ा मंत्री पीयूष गोयल, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, गुजरात सरकार के वित्त एवं ऊर्जा और पेट्रोकेमिकल्स मंत्री कनुभाई देसाई, गुजरात सरकार के उद्योग, नागरिक उड्डयन, खादी और ग्रामोद्योग तथा श्रम एवं रोजगार मंत्री बलवंतसिंह राजपूत, गुजरात सरकार के सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योग राज्य मंत्री जगदीश पंचाल और गुजरात सरकार के उद्योग राज्य मंत्री हर्ष संघवी मौजूद रहेंगे। इसके साथ ही, भारत सरकार और गुजरात सरकार के वरिष्ठ अधिकारी, विभिन्न देशों के राष्ट्राध्यक्ष और मंत्रियों सहित दुनिया भर के प्रतिष्ठित वक्ता भी कंट्री और स्टेट सेमिनार में मौजूद रहेंगे।
सेमिनार का ब्योरा देते हुए उन्होंने कहा कि ऑस्ट्रेलिया, फिनलैंड, जर्मनी, घाना, जापान, किंगडम ऑफ मोरक्को, किंगडम ऑफ थाइलैंड, मलेशिया, नीदरलैंड, नार्वे, एस्टोनिया, कजाकिस्तान, रिपब्लिक ऑफ कोरिया, मॉरीशस, मोजाम्बिक, पौलेंड, रवांडा, रशियन फेडरेशन, सिंगापुर, स्लोवाक रिपब्लिक, सोशलिस्ट रिपब्लिक ऑफ वियतनाम, किंगडम ऑफ सऊदी अरब, यूक्रेन, संयुक्त अरब अमीरात और यूनाइटेड किंगडम सहित दुनिया के 25 देशों द्वारा कंट्री सेमिनार आयोजित किए जाएंगे। वे अपने-अपने देशों में मौजूद अवसरों को प्रदर्शित करने के प्लेटफॉर्म के रूप में वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट का लाभ उठाने के लिए ‘कंट्री सेमिनार’ का आयोजन करेंगे। इन कंट्री और स्टेट सेमिनारों में गुजरात सरकार के वित्त विभाग, गुजरात खनिज विकास निगम (जीएमडीसी) और सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी) भी शामिल होंगे।
‘विकसित भारत@2047’ के विजन और रोडमैप में योगदान देने के उद्देश्य से मध्य प्रदेश और उत्तर-पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्रालय (डीओएनईआर-डोनर) स्टेट सेमिनार का आयोजन कर रहे हैं। इन कंट्री और स्टेट सेमिनारों में ग्रीन इकोनॉमी की ओर ट्रांजिशन, ‘मेक इन इंडिया’ के लिए जापान के योगदान का ‘अगला चरण’, इनोवेशन और सस्टेनेबिलिटी द्वारा मूल्य निर्माण के लिए भागीदारी, अंतरराष्ट्रीय बाजारों का प्रवेश द्वारः सोहार पोर्ट और टेक्नोलॉजी, सस्टेनेबिलिटी और इनोवेशन में योगदान देने वाले फ्री जोन, जैसे विषयों पर चर्चा की जाएगी। ये सभी विषय 10वीं वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट की थीम ‘गेटवे टू द फ्यूचर’ पर आधारित हैं।
हिन्दुस्थान समाचार / बिनोद/प्रभात
[ad_2]
Source link