[ad_1]

जबलपुर, 4 जनवरी (हि.स.)। जबलपुर में कलेक्टर रहे 2011 बैच के सौरव सुमन को मंत्रालय में पदस्थ कर दिया गया है। 2010 बैच के दीपक सक्सेना को जबलपुर का कलेक्टर नियुक्त किया गया है, जबकि शीतला पटले नरसिंहपुर कलेक्टर होंगी।
कहा जा रहा है मुख्यमंत्री ने यह बदलाव जबलपुर में चल रहे धान उपार्जन की गड़बड़ियों के सामने आने के बाद किया है। बुधवार को मध्य प्रदेश कैबिनेट की बैठक भी जबलपुर में ही आयोजित की गई थी। मुख्यमंत्री मोहन यादव जबलपुर में थे। कलेक्टर जबलपुर में धान उपार्जन में चल रही गड़बड़ियों पर सख्त एक्शन लेने के साथ उपार्जन से जुड़े 7 अधिकारियों को निलंबित करने और 35 वेयरहाउस को ब्लैक लिस्ट करने की वजह से चर्चा में थे।
हिन्दुस्थान समाचार/विलोक पाठक
[ad_2]
Source link