Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

नीमच-रतलाम दोहरीकरण के साथ नीमच-बड़ी सादड़ी नवीन रेल लाईन के कार्य में आएगी तेजी
मंदसौर, 2 फरवरी (हि.स.)। बजट 2024 में रेलवे के क्षेत्र में मंदसौर संसदीय क्षेत्र को बडी सौगात मिली है। बजट 2024 में मंदसौर संसदीय क्षेत्र के लिए 500 करोड़ रूपए से अधिक की राशि आवंटित हुई।
मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का अंतिम बजट गुरूवार को सदन में पेश हुआ। साल 2024-25 के बजट में मध्यप्रदेश को 15143 करोड रुपए का आवंटन हुआ है जो अब तक का सबसे बड़ा बजट आवंटन है । बजट में मंदसौर संसदीय क्षेत्र को रेलवे के क्षेत्र में बड़ी सौगात मिली। संसदीय क्षेत्र को दोहरीकरण, नवीन रेल लाईन एवं ओवरब्रिज के लिए 500 करोड़ से अधिक राशि का आवंटन बजट में हुआ। इस बजट से संसदीय क्षेत्र में रेलवे व्यवस्था को बेहतर किया जाएगा।
बजट 2024-25 में नीमच-रतलाम दोहरीकरण 133 किमी के लिए 400 करोड़ रूपएं की राशि आवंटित हुई। वहीं नीमच बड़ी सादडी नई रेल लाईन 48 किमी के लिए 100 करोड़ रूपएं की राशि आवंटित हुई। इसी के साथ ही पिपलिया मंडी ओवरब्रिज व संजीत फाटक ओवरब्रिज के लिए एक-एक करोड़ रूपएं की राशि आवंटित हुई। इस राशि से इन ओवरब्रिज में पड़े अधूरे कार्यो में तेजी आएगी और ओवरब्रिज का कार्य पूर्ण होगा। वहीं दोहरीकरण के लिए जारी राशि से ना सिर्फ काम में तेजी आएगी बल्कि काम तय समय से पूर्व हो जाएगा।
सांसद सुधीर गुप्ता ने बताया कि वर्तमान में इस रूट पर सिंगल ट्रेक होने के कारण उतनी ट्रेनें नहीं चलती हैं। जब रतलाम-मंदसौर-नीमच रेलवे दोहरीकरण का कार्य पूर्ण हो जाएगा, उसके बाद ट्रेनों को आउटर पर खड़ा नहीं रहना पड़ेगा। ट्रेनों की संख्या में भी इजाफा होगा। इससे आमजन को यात्रा करने में अधिक सुविधा होगी। इसके साथ ही मालगाडियों का भी आवागमन अधिक होगा, तो व्यापारियों के साथ-साथ किसानों को भी अपनी उपज सीधे बड़े रूट पर भेजने में आसानी होगी। दोहरीकरण से दक्षिण भारत, उत्तरभारत के पूर्वाचंल सहित अन्य बड़े स्टेशन से सीधे रूप से संसदीय क्षेत्र जुड़ जाएगा। वहीं नीमच-बड़ी सादड़ी रेल लाईन के कार्य में भी तेजी आएगी।
हिन्दुस्थान समाचार/अशोक झलौया