[ad_1]

जलपाईगुडी, 24 मार्च (हि.स.)। जिले में भारत-बांग्लादेश सीमा पर तैनात उत्तर बंगाल फ्रंटियर के सिलीगुडी सेक्टर के अंतर्गत सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की 15वीं बटालियन के बॉर्डर आउट पोस्ट (बीओपी) कौटिल्य के सर्तक सीमा जवानों ने एक बांग्लादेशी नागरिक सहित दो को पकड़ा है। पकड़े गए बांग्लादेशी नागरिक का नाम किशोर कुमार बसाक (28) है। वही, एक भारतीय दलाल को भी पकड़ा गया है। पकड़े गए दलाल के नाम रमेश मल पहाडी (45) है। बीएसएफ ने रविवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इसकी जानकारी दी।
जानकारी के अनुसार, दोनों को उस समय पकड़ा गया जब दोनों बांग्लादेश से भारत में अवैध रूप से सीमा पार करने की कोशिश कर रहे थे। पकड़े गए दोनों आरोपितों को जब्त सामान के साथ कोतवाली थाने को सौंप दिया गया है। हिन्दुस्थान समाचार /सचिन /गंगा