[ad_1]

होजाई (असम), 07 जनवरी (हि.स.)। होजाई में जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के संयुक्त अभियान में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 54 पर शंकरदेव नगर में लगभग 11 लाख 50 हजार रुपये जब्त किए गए। पुलिस ने आज बताया कि हाफलोंग से गुवाहाटी जाने वाली सड़क पर शंकरदेव नगर में यह रकम जब्त की गई। दो कारों में से पैसे जब्त किए गए। दोनों कारों में आठ लोग सवार थे।
पैसे जब्त होने के बाद आठों लोगों को हिरासत में लेकर दोनों वाहनों के साथ जिला पुलिस को सौंप दिया गया।
मजिस्ट्रेट ने कहा कि जब्त की गई राशि चुनाव आयोग को सौंप दी जाएगी। यह ऑपरेशन विशेष सूत्रों द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर की गयी थी। ज्ञात हो कि उत्तर कछार पहाड़ी जिला स्वायत्तशासी परिषद का चुनाव आगामी 8 जनवरी को होने जा रहा है। माना जा रहा है कि जब्त किये गये पैसे का उपयोग चुनावों में किया जा सकता था।
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश/अरविंद
[ad_2]
Source link