Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]
धुबड़ी (असम) 24 मार्च (हि.स.)। बिलासीपाड़ा के वार्ड नंबर 9 निवासी सुरजीत राय ने अपनी पत्नी मंदिरा नाथ की बेरहमी से हत्या कर डाली। पुलिस ने आज बताया कि लंबे समय से होती चली आ रही पारिवारिक कलह के कारण हत्या की घटना घटित होने का संदेह है।
सुरजीत रॉय ने अपनी पत्नी की हत्या के बाद स्वयं पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। बिलासीपाड़ा पुलिस और मजिस्ट्रेट ने मौके पर मौजूद होकर आगे की कार्रवाई शुरू की है।
हिन्दुस्थान समाचार /निर्मलेंदु /श्रीप्रकाश/अरविंद