[ad_1]

धुंध होने की वजह से हुआ हादसा
रोहतक, 12 जनवरी (हि.स.)। महम थाना के अंतर्गत गांव भराण स्थित जोहड़ में थाना प्रभारी की गाड़ी गश्त के दौरान गिर गई। बताया जा रहा धुंध की वजह से हादसा हुआ है। घटना के बाद गाड़ी में सवार पुलिसकर्मी किसी तरह गाड़ी का शीशा तोड़कर बाहर निकले, बाद में उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे के वक्त गाड़ी में एक उपनिरीक्षक व चालक मौजूद थे। शुक्रवार को पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सभी पुलिस कर्मी सुरक्षित हैं।
पुलिस के अनुसार गुरुवार देर रात उपनिरीक्षक शमशेर सिंह पुलिसकर्मियों के साथ गश्त पर थे। जब पुलिस की गाड़ी गांव भराण स्थित टी-प्वाईंट पर पहुंची तो धुंध की वजह से चालक का संतुलन बिगड़ने के कारण गाड़ी जोहड़ में गिर गई। इसके बाद पुलिसकर्मी किसी तरह से गाड़ी का शीशा तोड़कर बाहर निकले और इसकी सूचना थाना प्रभारी को दी। हादसे का पता चलने पर अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहंुचे और दोनों पुलिसकर्मियों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिकी उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। महम थाना प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि उपनिरीक्षक व गाड़ी की चालक की हालत ठीक है।
हिन्दुस्थान समाचार/ अनिल/संजीव
[ad_2]