[ad_1]

नगांव (असम), 06 मार्च (हि.स.)। असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी (एपीसीसी) के अध्यक्ष भूपेन बोरा ने कलियाबोर में पार्टी के एक कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने मौलाना बदरुद्दीन अजमल और मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा की आलोचना की।
बदरुद्दीन अजमल के इस बयान पर कि रूपहीहाट में 2026 से पहले कांग्रेस का सफाया हो जाएगा, बोरा ने कहा कि यह अजमल का सपना नहीं है, यह असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा का सपना है। हम 2026 के बारे में नहीं, बल्कि 2024 के बारे में सोच रहे हैं। बोरा ने कहा कि असम के लोग 2024 में सांप्रदायिकता के खिलाफ मतदान करेंगे।
इस बीच, प्रधानमंत्री की काजीरंगा यात्रा की कार्यक्रम पर बोरा ने प्रधानमंत्री से सवाल किया कि भाजपा नीत सरकार ने कितने विदेशियों को देश से निकाला। क्या प्रधानमंत्री काजीरंगा आकर उत्तर दे सकते हैं? सीआईडी समन के बारे में भूपेन बोरा ने कहा कि कानूनी ताकतों से उन्हें डरा नहीं सकते।
हिन्दुस्थान समाचार /निर्मलेंदु /श्रीप्रकाश/अरविंद