[ad_1]

गुवाहाटी, 13 मार्च (हि.स.)। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का असम दौरा रद्द हो गया है। ज्ञात हो कि गृहमंत्री का असम कार्यक्रम पहले 14 मार्च को निर्धारित किया गया था। एक दिन बढ़ाकर इसे 15 मार्च कर दिया गया था। लेकिन, अंततः आज इसे पूरी तरह से रद्द कर दिया गया। गृहमंत्री अमित शाह असम आगमन की दौरान कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेने वाले थे। इन कार्यक्रमों में श्रीमंत शंकरदेव के जन्मस्थान बटद्रवा थान परियोजना का उद्घाटन भी शामिल था।
उसी दिन उन्हें होजाई में एक विशाल रैली को संबोधित करना था। इस रैली की सभी तैयारियां भी लगभग पूरी हो चुकी थीं। लेकिन, इसी बीच बुधवार को मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने बटद्रवा थान के सत्राधिकार को संदेश भेजकर कार्यक्रम रद्द होने की जानकारी दी।
मुख्यमंत्री ने बटद्रवा थान के सत्राधिकार देवानंद देव गोस्वामी को बताया कि गृहमंत्री अब चुनाव के बाद ही बटद्रवा थान आएंगे।
हिन्दुस्थान समाचार /श्रीप्रकाश/अरविंद