Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

नलबाड़ी (अशम), 10 मार्च (हि.स.)। ऑल असम स्टूडेंट्स यूनियन (आसू) ने नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) को लेकर एक बार फिर आंदोलन का रास्ता अख्तियार कर लिया है। ऑल असम स्टूडेंट्स यूनियन और 30 विभिन्न जनगोष्ठी संगठनों के आह्वान पर आज नलबाड़ी में भी विरोध प्रदर्शन हुए।
नलबाड़ी में सीएए को निरस्त करने की मांग को लेकर अनशन किया जा रहा है। ऐसे में आसू नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ मुखर हो गया है। ऑल असम स्टूडेंट्स यूनियन और 30 विभिन्न जनगोष्ठी संगठनों के आह्वान पर आज सुबह 12 घंटे का अनशन शुरू हुआ। नलबाड़ी जिला छात्र संघ के नेता और कार्यकर्ता नलबाड़ी नाट्य मंदिर के सामने धरने पर बैठ हुए हैं।
राज्य के अन्य कई जिलों में भी आसू एवं अन्य 30 संगठनों के आह्वान पर सीएए के विरूद्ध अनशन किये जा रहे हैं। आसू इस कानून को असम के लिए घातक बताते हुए इसे रद्द करने की मांग कर रहा है।
हिन्दुस्थान समाचार/प्रकाश/श्रीप्रकाश/अरविंद