Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

मीरजापुर, 12 मार्च (हि.स.)। विंध्याचल थाना क्षेत्र के गजिया निषाद बस्ती में सोमवार की देर रात संदिग्ध परिस्थिति में फांसी के फंदे से लटककर विवाहिता ने आत्महत्या कर ली। हत्या करने का आरोप लगाते हुए मायके वालों ने थाने में तहरीर दी।
क्षेत्र के गोपालपुर मड़गुड़ा गांव निवासी सिपाही निषाद ने तीन महीनें पूर्व सामूहिक विवाह में अपनी पुत्री ज्ञान देवी (21) की शादी विंध्याचल के गजिया निषाद बस्ती निवासी ज्ञानेंद्र निषाद से की थी। सोमवार की रात ज्ञान अपने कमरे की छत पर लगे एंगल पर साड़ी का फंदा बनाकर लटक गई। काफी देर तक कमरे से बाहर न आने पर परिजन ने खिड़की से कमरे में देखा तो वह फांसी पर लटकी मिली। दरवाजा तोड़कर उसे फंदे से उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई थी। सूचना पर पुलिस और मायके वाले पहुंचे। मायके वालों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस तफ्तीश में जुटी है।
हिन्दुस्थान समाचार/गिरजा शंकर/दीपक/मोहित