[ad_1]

जौनपुर, 07 जनवरी (हि.स.)। नगर कोतवाली पुलिस ने लगातार दो बार के सभासद रहे साजिद अलीम को रविवार को कट्टा और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। साजिद अलीम आईटी एक्ट मामले के आरोपी थे। पूर्व सभासद की गिरफ्तारी चर्चा का विषय बन गया है।
अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के क्रम में रविवार को शहर कोतवाल मिथिलेश मिश्रा ने अपनी टीम के साथ चेकिंग के दौरान बाग हासिम से आईटी एक्ट अभियुक्त साजिद अलीम पुत्र अलीमुद्दीन निवासी रौजा अर्जन को एक 315 बोर का कट्टा और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। इस मामले में शहर कोतवाल मिथलेश मिश्रा ने बताया कि साजिद अलीम के ऊपर इससे पूर्व भी कई गम्भीर धाराओं में मुकदमा दर्ज है। सबकी जांच पड़ताल की जा रही है। उसे जेल भेज दिया गया है।
हिन्दुस्थान समाचार/विश्व प्रकाश/दिलीप
[ad_2]
Source link