[ad_1]

भागलपुर, 05 जनवरी (हि.स.)। नवगछिया प्रखंड में पंचायत समिति की योजना में अनियमितता और गबन को लेकर शुक्रवार को तेतरी पंचायत समिति दक्षिणी भाग संख्या 10 के सदस्य और खंड के उप प्रमुख गौतम कुमार जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और उन्होंने इस पर जल्द संज्ञान लेने के लिए ज्ञापन सौंपा।
उन्होंने कहा कि 2022-23 के कई योजनाओं में गबन का मामला सामने आ रहा है। जितनी भी योजनाएं हैं सबों में अनियमितता बरती गई है। उन्होंने कहा कि जल्द से जल्द दोषियों पर कार्रवाई हो वरना हम लोग आंदोलन करेंगे।
हिन्दुस्थान समाचार/बिजय
/चंदा
[ad_2]
Source link