Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

कोलकाता, 05 जनवरी (हि.स.)। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के उन अधिकारियों से मिलने के लिए राज्यपाल डॉ सी.वी. आनंद बोस पहुंचे जो छापेमारी के दौरान तृणमूल कार्यकर्ताओं के हमले में घायल हो गए थे। हमले में ईडी के उपायुक्त राजकुमार राम का सिर फट गया है। उन्हें कुछ और दिनों तक साल्ट लेक अस्पताल में रखे जाने की संभावना है। डॉक्टर उन्हें निगरानी में रखना चाहते हैं। ईडी के अन्य दो अधिकारी भी निजी अस्पताल में भर्ती हैं। राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने शुक्रवार शाम अस्पताल जाकर उनसे मुलाकात की।
राजकुमार गुवाहाटी के एक अधिकारी हैं। ईडी सूत्रों के मुताबिक, सिर पर पांच-छह टांके लगे हैं। सीटी स्कैन किया गया है। वह अब एक निजी अस्पताल के एचडीयू विभाग में भर्ती हैं। बाकी दो ईडी अधिकारियों को भी टांके लगे हैं। राज्यपाल ने इन अधिकारियों को मदद का भरोसा दिलाया है। हिन्दुस्थान समाचार /ओम प्रकाश /गंगा
[ad_2]
Source link