[ad_1]

हुगली, 03 मार्च (हि.स.)। शनिवार को ही भाजपा ने अपने 195 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी जिसमें पश्चिम बंगाल की 20 सीटें शामिल हैं। सीटों की घोषणा होने के दूसरे दिन अर्थात रविवार को हुगली लोकसभा सीट से भाजपा की उम्मीदवार लॉकेट चटर्जी ने प्रचार शुरू कर दिया। इस दिन लॉकेट चटर्जी पीपुलपाती इलाके में अपने समर्थकों के साथ दीवाल लेखन करती दिखीं। इसके बाद लॉकेट ने हुगली के कपासडांगा इलाके में हुगली सांगठनिक जिले के कार्यकर्ताओं के साथ एक सांगठनिक बैठक की। शाम को लॉकेट चटर्जी चंदननगर के रानीघाट इलाके में चाय पर चर्चा के कार्यक्रम में शामिल होंगी। हिन्दुस्थान समाचार /धनंजय /गंगा