[ad_1]

कूचबिहार, 08 जनवरी(हि. स.): लोकसभा चुनाव से पहले कूचबिहार के दिनहाटा में भाजपा के जिला सचिव जॉयदीप घोष ने भाजपा छोड़कर तृणमूल कांग्रेस में वापसी कर ली। पिछले नगर पालिका चुनाव के बाद उन्होंने पार्टी बदल ली थी और भाजपा में शामिल हो गये थे लेकिन रविवार रात उन्होंने फिर पार्टी बदल ली। उत्तर बंगाल विकास मंत्री उदयन गुहा और तृणमूल जिला अध्यक्ष अभिजीत दे भौमिक ने जयदीप के हाथों में पार्टी का झंडा देकर उनका जिला कार्यालय में स्वागत किया।
इस मौके पर उत्तर बंगाल विकास मंत्री ने कहा, ””जयदीप घर लौट आए हैं, यही बड़ी बात है। पिछले कुछ महीनों में उन्हें एहसास हो गया है कि भाजपा में कोई नहीं रह सकता। तृणमूल में उनकी योग्यता के अनुसार उनका उपयोग किया जाएगा।”” तृणमूल जिला अध्यक्ष ने कहा, ””जयदीप ने आपस में गलतफहमी के कारण पार्टी बदल ली थी लेकिन इसे बातचीत से सुलझा लिया गया है। पार्टी उन्हें वह दर्जा देगी जिसके वह हकदार हैं।
उल्लेखनीय है कि जयदीप ने दिनहाटा में भाजपा को सांगठनिक रूप से मजबूत करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। वह केंद्रीय मंत्री निशीथ प्रमाणिक के करीबियों में से एक थे। भाजपा की ओर से उनकी सुरक्षा के लिए केंद्रीय बल भी उपलब्ध कराये गये थे। हालांकि भाजपा ने इस मुद्दे पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। हिन्दुस्थान समाचार/धनंजय
[ad_2]
Source link