[ad_1]

देवरिया, 19 जनवरी (हि.स.)। कलेक्ट्रेट में तैनात शस्त्र लिपिक को गोरखपुर एंटी करप्शन टीम ने दस हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है।
कोतवाली पुलिस ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया है कि शुक्रवार को गोरखपुर एंटी करप्शन टीम ने कलेक्ट्रेट में तैनात शस्त्र बाबू राजेश कुमार को रंगे हाथ रिश्वत लेते हुए पकड़ा है। टीम द्वारा कागजी कार्रवाई के बाद कोतवाली पुलिस के सुपुर्द किया है। रिश्वत लेते हुए पकड़े गए बाबू को लेकर कलेक्ट्रेट में चर्चा का माहौल था।
हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति/दीपक/विद्याकांत