Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

बागपथ,07 फ़रवरी (हि.स.)। बागपत जिला जेल कार्यालय के लिपिक ने सरकारी आवास में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। फोन न उठाने पर साथी ने कमरे में देखा तो शव फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। मौके पर पहुंची फारेंसिक टीम ने जांच शुरू कर दी है।
गौतमबुद्धनगर निवासी सूर्यकांत चौहान पुत्र स्व.कमलकांत चौहान बागपत जेल में कनिष्ठ सहायक पद पर तैनात थे। पिता कमलकांत जेल पुलिस में थे। उनकी मौत के बाद सूर्यकांत को मृतक आश्रित में नौकरी मिली थी। मंगलवार की शाम सूर्यकांत जेल से ड्यूटी के बाद आवास पर गए, लेकिन बुधवार को वह ड्यूटी पर नहीं लौटे। शाम को नीचे वाले आवास में रहने वाले पीएसी के सिपाही ने सूर्यकांत को फोन किया, लेकिन रिसीव नहीं हुआ। कुछ देर बाद पीएसी जवान ने आवास का दरवाजा खटखटाया, लेकिन नहीं खुलने पर जंगले से देखा। यहां सूर्यकांत का शव फंदे पर लटका हुआ था।
शोर मचाने पर आसपास के कर्मचारी व पुलिस मौके पर पहुंचे। गेट की कुंडी अंदर से लगी हुई थी। गेट तोड़कर वह अंदर घुसे। इसके साथ ही पुलिस को सूचना दी। सूचना पर मौके पर पहुंची खेकड़ा पुलिस ने शव को फंदे से उतारा और शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी भेजा। पता लगने पर फारेंसिक टीम ने भी कमरे की जांच पड़ताल की है। खेकड़ा कोतवाली प्रभारी राजवीर सिंह का कहना है कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की जांच की जा रही है।
हिन्दुस्थान समाचार/सचिन/राजेश