Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

मोहाली में मूसेवाला के पूर्व मैनेजर पर किया था हमला
चंडीगढ़, 28 फरवरी (हि.स.)। हरियाणा के कुरुक्षेत्र में पुलिस ने पंजाबी म्यूजिक कंपोजर बंसी बैंस पर हमला करने के आरोपित को आज मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपित ने सोमवार की रात मोहाली के सेक्टर-79 में एक रेस्टोरेंट में फायरिंग की थी।
पुलिस के अनुसार पकड़े गए आरोपित ने पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के म्यूजिक कंपोजर और प्रोड्यूसर बंटी बैंस को निशाना बनाकर फायरिंग की थी। गोली चलाने से पहले ही बंटी वहां से निकल चुके थे। बंटी को गायक सिद्धू मूसेवाला का करीबी बताया जा रहा है। वह मूसेवाला का मैनेजर भी रह चुका है। पुलिस के अनुसार लाडवा के गांव मेहरा के शार्प शूटर राजन की हत्या में वांटेड बदमाश राजस्थान के गैंगस्टर 21 वर्षीय फिरोज खान निवासी नागौर को गिरफ्तार किया है। एसटीएफ की टीम को सूचना मिली थी कि एक बदमाश वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा है। उसके बाद एसटीएफ की टीम ने बदमाश को घेर लिया।
बदमाश ने भागने का प्रयास किया और इस दौरान पुलिस टीम पर फायरिंग दी। उसके बाद एसटीएफ टीम द्वारा चलाई गई गोली पैर में लगने के बाद बदमाश घायल हो गया। बदमाश की पहचान गैंगस्टर फिरोज के रूप में हुई। उसे एसटीएफ ने हिरासत में ले लिया और एलएनजेपी हॉस्पिटल कुरुक्षेत्र में दाखिल करवाया। थाना सदर कुरुक्षेत्र के प्रभारी इंस्पेक्टर बलजीत सिंह ने बताया कि अस्पताल में पुलिस की निगरानी में वांटेड बदमाश फिरोज खान का इलाज चल रहा है।
हिन्दुस्थान समाचार/संजीव/दधिबल