[ad_1]








-शहर के पुराना हमीदा और कैंप में पहुंची भारत विकसित यात्रा
-कार्यक्रम में हजारों लोगों ने उठाया सरकारी योजनाओं का लाभ
यमुनानगर, 17 जनवरी (हि.स.)। नगर निगम के वार्ड नंबर 13-14 के पुराना हमीदा व वार्ड 17 के कैंप में बुधवार को आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा जनसंवाद कार्यक्रम में सिटी विधायक घनश्याम दास अरोड़ा मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। निवर्तमान मेयर मदन चौहान विशिष्ट अतिथि रहे। आगामी वर्ष 2047 तक भारत को विकसित बनाने के संकल्प को लेकर वार्डाें में पहुंची विकसित भारत संकल्प यात्रा का क्षेत्र के लोगों ने स्वागत किया।
सिटी विधायक घनश्याम दास अरोड़ा और निवर्तमान मेयर मदन चौहान ने सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का मौके पर लाभ लेने के लिए लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया और सरकार की योजनाओं का लाभ ले रहे लाभार्थियों से बातचीत की। उन्होंने मौके पर प्रधानमंत्री आवास योजना, पेंशन, आयुष्मान कार्ड, पीएम स्वनिधि, स्वामित्व योजना समेत विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों, विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में मेरी कहानी मेरी जुबानी के तहत विभिन्न विभागों के लाभार्थियों ने अपनी सफलता की कहानी के अनुभवों को भी साझा किया। कार्यक्रम के दौरान नगर निगम द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना, पीएम स्वनिधि, परिवार पहचान पत्र, एनडीसी पोर्टल, स्वामित्व योजना, आधार कार्ड अपडेट आदि हेल्प डेस्क लगाए गए। जिनका शहरवासियों ने भरपूर लाभ उठाया।
विधायक अरोड़ा ने कहा कि अपनी समस्याओं के समाधान के लिए पहले लोग सरकारी कार्यालयों में जाते थे, लेकिन अब सरकारी कार्यालय खुद आम जनता के बीच आकर उनकी समस्याओं का समाधान कर रहे है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के जनसंवाद कार्यक्रम के माध्यम से सरकार जनता के बीच आकर आमजन को सरकारी योजनाओं का लाभ दे रही है। मौके पर संयुक्त निगम आयुक्त नीलम मेहरा, जिला अध्यक्ष राजेश सपरा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल रहें।
हिन्दुस्थान समाचार/अवतार/संजीव