[ad_1]

गुवाहाटी, 14 मार्च (हि.स.)। कामरूप (मेट्रो) जिला आयुक्त कार्यालय में भीड़ के मद्देनजर राज्य सरकार कामरूप (मेट्रो) जिला के तहत चार उप जिला कार्यालय शुक्रवार से खोलने जा रही है। इसके तहत शुक्रवार से चार उप जिलों का गठन हो जाएगा।
इस आशय की जानकारी मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने आज राजधानी दिसपुर स्थित लोक सेवा भवन में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए दी। उन्होंने बताया कि इन उप जिलों में अतिरिक्त जिला आयुक्त विभिन्न प्रकार के दैनिक कामकाज का संपादन करेंगे।
उन्होंने कहा कि इन उप जिलों में राशन कार्ड, भूमि संबंधी कार्य (एक बीघा तक) के कार्य से लेकर तमाम तरह के कार्य संपादित किए जाएंगे। ये चार उप जिले दिसपुर सेंट्रल के तहत जालकुबाड़ी, न्यू गुवाहाटी, सेंट्रल गुवाहाटी तथा डिमोरिया में खोले जाएंगे।
हिन्दुस्थान समाचार /श्रीप्रकाश/अरविंद