Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

गुवाहाटी, 24 जनवरी (हि.स.)। मुख्यमंत्री डॉ हिमंत बिस्व सरमा ने बुधवार को उत्तर प्रदेश के स्थापना दिवस पर अपनी शुभकामनाएं दीं हैं। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया एक्स पर एक फोटो शेयर करते हुए कहा कि अपनी गौरवशाली विरासत, अनूठी संस्कृति के लिए सुप्रसिद्ध संभावनाओं के प्रदेश, उत्तर प्रदेश के स्थापना दिवस पर सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। उन्होंने कहा है कि धर्म और आस्था की पावन भूमि, यह राज्य आज आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
उल्लेखनीय है कि आज उत्तर प्रदेश का स्थापना दिवस है। इस अवसर पर राजभवन की ओर से एक विशेष कार्यक्रम का भी आयोजन किया जा रहा है।
हिन्दुस्थान समाचार/ अरविंद/सुनील