Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

गुवाहाटी (असम), 04 मार्च (हि.स.)। असम गण परिषद (अगप) के अध्यक्ष अतुल बोरा ने कहा है कि राज्य की धुबड़ी और बरपेटा लोकसभा सीटों पर उनकी पार्टी अपना उम्मीदवार उतारेगी। अतुल बोरा ने कहा कि राज्य में एक ऐसा माहौल है, जहां कांग्रेस शून्य भी हो जाए तो कोई बड़ी बात नहीं है। वे आज एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचने के दौरान मीडिया से बातचीत कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी ने गठबंधन से काजीरंगा सीट की भी अगप के लिए मांग की थी। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि काजीरंगा सीट के भाजपा उम्मीदवार कामाख्या प्रसाद तासा का एक कर्मठ तथा लोकप्रिय नेता हैं। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में भाजपा नेतृत्व वाली गठबंधन को पहले से भी अधिक बड़ी जीत दिलाने के लिए सभी पार्टियां मिलकर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा नेतृत्व वाला गठबंधन पूरी ताकत के साथ चुनाव लड़ेगा।
उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी अगप का मुख्य रूप से धुबड़ी और बरपेटा सीट पर एआईयूडीएफ उम्मीदवार के साथ मुकाबला होगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस तीसरे स्थान पर भी रहेगी या नहीं इसकी गारंटी नहीं है। इस दौरान अगर अध्यक्ष ने पत्रकारों के अन्य कई सवालों के भी सीधे-सीधे उत्तर दिए।
हिन्दुस्थान समाचार /श्रीप्रकाश/अरविंद