Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

कोटा,15 फरवरी (हि.स.)। शिक्षा नगरी कोटा में 16 वर्षीया कोचिंग छात्रा के साथ गैंगरेप का मामला उजागर हुआ है। सूचना मिलने पर पुलिस ने शहर में मेडिकल प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रहे चार बाल अपचारी छात्रों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक शरद चौधरी ने बताया कि 14 फरवरी को आरोपित छात्र ने कुन्हाडी थाना क्षेत्र में रहने वाली पीडिता छात्रा को धोखे से अपने फ्लेट पर बुलाया। जहां उसके तीन अन्य दोस्तों के साथ मिलकर गैंगरेप किया गया। कुन्हाडी पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 376 डी, 323, 506 के तहत 5जी/6 पोक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर एएसपी खींव सिंह, सीआई द्वितीय वृत को जांच सौंपी गई है। चारों बाल अपचारी आरोपितों की पहचान को गुप्त रखा है। पुलिस टीम ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजय गुप्ता के नेतृत्व में आरोपितों की तलाश कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। मामले की आगे जांच जारी है।
सूत्रों ने बताया कि उक्त कोचिंग छात्रा उत्तरप्रदेश की है। एक साल से वह कोटा के एक संस्थान में नीट प्रवेश परीक्षा की कोचिंग ले रही थी। शिक्षा नगरी में सुसाइड की घटनाओं के साथ कोचिंग छात्रा के साथ गैंगरैप होने से शहर में चिंता फैल गई है। यहां बाहरी राज्यों से 40 हजार से अधिक छात्रायें जेईई-मेन, एडवांस्ड एवं नीट की कोचिंग कर रही है। अभिभावकों में छात्राओं की सुरक्षा को लेकर भय व्याप्त है। बडी संख्या में छात्राओं के साथ उनकी मां भी साथ रहती है।
हिन्दुस्थान समाचार/अरविंद/संदीप