Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

होजाई (असम), 01 फरवरी (हि.स.)। होजाई जिलांतर्गत लंका के सरकेब बस्ति में अचानक लगी आग में चार गायों की मौत हो गई। जबकि, चार अन्य गाय गंभीर रूप से घायल हो गईं। आग सरकेब बस्ती के ख्रिंग ख्रिंग गांव के निवासी कमालुद्दीन के पशु घर में लगी थी।
पुलिस सूत्रों ने आज बताया है कि बीती देर रात को सूचना मिलते ही मौके पर नखुटी पुलिस पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। आग कैसे लगी इस बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है। आग को स्थानीय लोगों के प्रयास से ही बुझा लिया गया।
हिन्दुस्थान समाचार/ श्रीप्रकाश/अरविंद