Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

-1215 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का मुख्यमंत्री ने किया उद्घाटन
गुवाहाटी (असम), 11 मार्च (हि.स.)। मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा की विकास यात्रा आज राज्य के नगांव तथा गोलाघाट जिले में पहुंची। दोनों ही जिलों को मिलाकर मुख्यमंत्री ने आज 1215 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया।
ये परियोजनाएं दोनों ही जिलों के बहुमुखी विकास का मार्ग प्रशस्त करने के उद्देश्य से पूरी की गई। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने आज जिले के कलियाबर विधानसभा क्षेत्र में एक कॉलेज की आधारशिला रखी। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने आज इन दोनों ही जिलों में कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं की आधारशिला रखने के साथ-साथ उनका उद्घाटन किया।
ज्ञात हो कि मुख्यमंत्री प्रत्येक दिन राज्य के अलग-अलग जिलों में विकास यात्रा लेकर पहुंच रहे हैं। यह सिलसिला मुख्यमंत्री बनने के बाद से ही डॉ. सरमा द्वारा शुरू किया जा चुका है।
हिन्दुस्थान समाचार /श्रीप्रकाश/अरविंद