[ad_1]

सिलीगुड़ी, 29 फरवरी (हि.स.)। सैकड़ों अलग-अलग बैंकों के एटीएम कार्ड के साथ बागडोगरा एयरपोर्ट से सीआईएसएफ ने तीन यूपी के रहने वाले लोगों को पकड़ा है। पकड़े गए लोगों के नाम इरफान अहमद, नईम अल्वी, मोहम्मद राजा और गौरव सराय है। जिसे सीआईएसएफ ने गुरुवार को बागडोगरा थाने को सौंप दिया है।
बागडोगरा थाना सूत्रों के अनुसार, बागडोगरा एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान तीन लोगों के बैग से करीब 127 पीस अलग-अलग बैंकों के एटीएम मिले है। चारों से पूछताछ पर पता चला कि बिहार के पूर्णिया से सिलीगुड़ी पहुंचे थे। जिसके बाद बागडोगरा एयरपोर्ट से दिल्ली जाने वाले थे। चारों के पास इतनी भारी संख्या में एटीएम कार्ड कहां से आया। इस विषय में चारों के जवाब संदेहास्पद है। जिस वजह से चारों को गिरफ्तार कर लिया गया है। चारों को सिलीगुड़ी अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी। हिन्दुस्थान समाचार /सचिन/गंगा