Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

उदयपुर, 06 मार्च (हि.स.)। उदयपुर शहर के मादड़ी क्षेत्र में मंगलवार रात दो बाइक सवार युवकों ने एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी। मृतक युवक दोस्त के साथ एक रिश्तेदार के घर से बर्थडे पार्टी के बाद एक अन्य साथी के साथ घर जा रहा था।
मामला शहर के प्रतापनगर पुलिस थाना क्षेत्र का है। प्रतापनगर थाना थानाधिकारी भरत योगी के अनुसार घटना मंगलवार रात करीब 11 से 11ः30 बजे के बीच मादड़ी इंडस्ट्रियल एरिया के रोड नंबर 12 पर हुई। बिहार के समस्तीपुर जिले के रहने वाला संतोष अपने दोस्त के साथ एक रिश्तेदार के घर से बर्थडे पार्टी से एक साथी के साथ घर जा रहा था।
इस दौरान शहर के मादड़ी क्षेत्र में उसे दो युवकों ने रोका और उससे गांजा मांगा। उसने मना किया और वह आगे बढ़ गया। दोनों बाइक सवार युवक बाइक लेकर संतोष के पीछे से आए और बाइक को आगे लगा दिया। इसके साथ संतोष पर चाकू से ताबड़तोड़ वार करने शुरू कर दिए।
घटना के तुरंत बाद मृतक का साथी मौके से अपनी जान बचाकर निकला और पुलिस को घटना की सूचना दी। इस पर प्रतापनगर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक को गंभीर अवस्था में अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। बुधवार को मृतक का एमबी अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
थानाधिकारी योगी ने बताया कि घटनास्थल के आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालने के साथ ही फुटेज देखे जा रहे है और उसी के आधार पर पुलिस आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।
हिन्दुस्थान समाचार/ सुनीता कौशल/ईश्वर