[ad_1]

राजगढ़,27 जनवरी (हि.स.)। सारंगपुर थाना क्षेत्र के ग्राम दयाखेड़ी में रहने वाला 28 वर्षीय युवक अज्ञात कारणों के चलते बिलोदा पुल से कूद गया, जिसकी सिविल अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा और मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरु कर दी है।
पुलिस के अनुसार बीती रात ग्राम दयाखेड़ी निवासी चंदन (28)पुत्र प्रेमकिशोर कंजर अज्ञात कारणों के चलते बिलोदा पुल से कूद गया। गंभीर चोटें लगने से उसकी सिविल अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। युवक पुल से कैसे गिरा, इसका वास्तविक कारण पता नहीं लग सका है। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच में लिया है।
हिन्दुस्थान समाचार/ मनोज पाठक