Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

शोणितपुर (असम), 12 फरवरी (हि.स.)। बिहाली के मोनाबारी में एक वाणिज्यिक परिसर में अचानक लगी भीषण आग के चलते इलाके में अफरा-तफरी मच गयी। आशंका जताई जा रही है कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी है।
पुलिस सूत्रों ने आज बताया है कि आग लगने से परिसर के कई व्यावसायिक प्रतिष्ठान जलकर खाक हो गए और करोड़ों रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गई। सूचना पाकर मौके पर दमकल की कई गाड़ियां पहुंचकर आग बुझाने में जुट गयी। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिन्दुस्थान समाचार/ श्रीप्रकाश/अरविंद