Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

अगरतला, 04 जनवरी (हि.स.)। त्रिपुरा में 38.60 किलोग्राम गांजा के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। त्रिपुरा पुलिस ने आज बताया कि राज्य के धलाई जिले की अंबासा पुलिस ने छापेमारी के दौरान गांजा जब्त किया।
बेंतबागान नाका प्वाइंट पर एक लग्जरी वाहन की तलाशी लेने पर 52 गांजे के पैकेट बरामद किए गए। टायरों के अंदर छिपाकर रखे गए पैकेटों से कुल 25 किलोग्राम गांजा जब्त किया गया। गांजे के साथ वाहन चालक को गिरफ्तार कर लिया गया।
इसी बीच, चलाए गए एक अन्य अभियान में आमबासा पुलिस ने गांजे के 26 पैकेट जब्त किए। एक बोलेरो वाहन की तलाशी अभियान के दौरान गुप्त कक्ष से 13.6 किलोग्राम गांजा जब्त किया गया। पुलिस ने गांजा तस्करी के आरोप में चालक सहित दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश/अरविंद
[ad_2]
Source link