[ad_1]

धर्मशाला, 04 फरवरी (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के शनिवार को जोरावर स्टेडियम में सफल कार्यक्रम होने पर रविवार को हिमाचल प्रदेश के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष, कांगड़ा-चंबा भाजपा प्रभारी व विधायक विपिन सिंह परमार तथा भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री व वरिष्ठ नेता त्रिलोक कपूर ने धर्मशाला के साथ लगते खनियारा में इंद्रुनाग देवता जी के मंदिर जाकर प्रार्थना-अर्चना कर भगवान इंद्रुनाग देवता जी के समक्ष माथा टेका। इस दौरान भाजपा नेताओं ने भगवान इन्द्रू देव का आभार प्रकट किया।
गौरतलब है कि भाजपा नेताओं ने मौसम के देवता इन्द्रू नाग से नड्डा की जनसभा को बिना किसी बाधा के पूरा करने की मन्नत मांगी थी।
हिन्दुस्थान समाचार/सतेंद्र/सुनील/सुनील