[ad_1]

होजाई (असम), 12 जनवरी (हि.स.)। होजाई के उत्तर विद्यानगर में आज सुबह हुए सड़क दुर्घटना में एक महिला यात्री गंभीर रूप से घायल हो गयी। यात्रियों के लेकर जा रहा एक ऑटो (एएस-02डीसी-2867) नियंत्रण खोने के बाद सड़क किनारे पलट गया। सड़क हादसे में एक महिला यात्री गंभीर रूप से घायल हो गई, जबकि अन्य यात्रियों को मामूली चोट आई।
स्थानीय लोगों ने घायल महिला को बचाया और उसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। होजाई पुलिस मौके पर पहुंचकर दुर्घटनाग्रस्त वाहन को सड़क से हटाकर यातायात को बहाल किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिन्दुस्थान समाचार/किशोर/श्रीप्रकाश/अरविंद
[ad_2]