Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

-प्रदेश भाजपा मुख्यालय में आयोजित एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम
गुवाहाटी, 29 फरवरी (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सिद्धांतों के साथ-साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ हिमंत बिस्व सरमा के मजबूत कार्यों से आकर्षित होकर प्रदेश कांग्रेस के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष राणा गोस्वामी, प्रख्यात समाजसेवी जयंत बोरा और कई कॉलेजों के छात्र एकता इकाइयों के नेता आज औपचारिक रूप से भाजपा में शामिल हो गए। मुख्यमंत्री डॉ सरमा और प्रदेश अध्यक्ष भवेश कलिता की उपस्थिति में पार्टी मुख्यालय में आज भाजपा में शामिल हुए पूर्व कांग्रेस नेता राणा गोस्वामी ने कहा, मैं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकास कार्यों और मुख्यमंत्री के कार्यों से प्रभावित हूं।
आज मुख्यमंत्री डॉ सरमा, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भवेश कलिता, असम गण परिषद के अध्यक्ष अतुल बोरा, असम सरकार के मंत्री पीयूष हजारिका, असम गण परिषद के महासचिव सांसद बीरेंद्र प्रसाद बैश्य और विधायक रामेंद्र नारायण कलिता ने आज यहां भाजपा मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि यह निर्णय (गोस्वामी के भाजपा में शामिल होने का) भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय समिति के परामर्श से लिया गया था।
आज पार्टी के मुख्यालय में एक दिवसीय कार्यक्रम के साथ एक प्रशिक्षण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में भाजपा के नए पदाधिकारियों को पार्टी के सिद्धांतों पर विशेष रूप से प्रशिक्षित किया गया। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भवेश कलिता, मुख्यमंत्री डॉ. सरमा, महासचिव दिप्लू रंजन शर्मा, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ असम क्षेत्र के बौद्धिक प्रमुख तिर्थंकर दास कलिता, सांसद दिलीप सैकिया ने उपस्थित नेताओं का मार्गदर्शन किया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रदेश भाजपा प्रशिक्षण प्रकोष्ठ के संयोजक ब्रज कुमार दास और प्रकोष्ठ के सदस्य भी उपस्थित रहे।
हिन्दुस्थान समाचार/अरविंद/आकाश