[ad_1]


हरदोई,19 मार्च (हि.स.)। अतरौली थाना क्षेत्र के रेहरियामऊ गांव निवासी सुरेश (42) की मंगलवार को गोली मारकर हत्या कर दी गई। उसका शव महगवां-संडीला मार्ग पर बरतली चौराहे के पास बनी उसकी ही दुकान में पड़ा मिला। शव की जानकारी राहगीरों ने पुलिस को दी।
दुकान में किसान की हत्या की सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी नृपेंद्र, सीओ संडीला शिल्पा कुमारी और अतरौली थाना प्रभारी निरीक्षक दिलेश कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। छानबीन में पता चला की मृतक खेती के साथ-साथ मजदूरी और चाय की दुकान भी चलाता था। पुलिस जांच में मृतक सुरेश के दो गोली मारने की बात सामने आईं। एक गोली पेट में और दूसरी सीने पर लगी हैं। उसका शव चारपाई से नीचे पड़ा मिला है। घटना की जांच करते हुए पुलिस ने फोरेंसिक टीम के साथ साक्ष्य जुटाएं। एएसपी ने बताया कि मृतक अपने परिजनों से अलग रहता था। शव को पोस्टमार्टम भेजते हुए हत्यारों का पता लगाया जा रहा है।
हिन्दुस्थान समाचार/अम्बरीष /मोहित