Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

फिरोजाबाद, 18 फरवरी (हि.स.)। थाना शिकोहाबाद पुलिस व एसओजी टीम ने रविवार को पुलिस आरक्षी भर्ती के अन्तर्राज्यीय सॉल्वर गैंग का भण्डाफोड़ किया है। टीम ने 2 पुलिसकर्मियों सहित कुल 05 अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया है। जिनके हजारों की नकदी, मोबाइल, एक वेगनार गाडी बरामद की है।
अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण रण विजय सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी नागरिक पुलिस के पदों पर सीधी भर्ती परीक्षा में साल्वर गैंगों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना शिकोहाबाद प्रभारी अनिल कुमार सिंह व एसओजी प्रभारी अनुज कुमार राणा ने पुलिस टीम के साथ सूचना पर सॉल्वर गैंग के मास्टर माइन्ड गिरेन्द्र यादव पुत्र लाखन सिंह निवासी नंगला सुन्दर थाना शिकोहाबाद, गणेश यादव पुत्र अजन्ट सिंह निवासी नंगला वैध थाना मटसैना, आरक्षी निरंजन पुत्र अजन्ट सिंह वर्तमान तैनाती 28 बटालियन पीएसी इटावा निवासी नंगला वैध थाना मटसैना, अनुज पुत्र सुनहरी लाल वर्तमान तैनाती फतेहपुर पुलिस लाइन वर्दी स्टोर निवासी ग्राम खितौली थाना नसीरपुर व रंजीत यादव पुत्र अनार सिंह निवासी जहाँगीरपुर गैलरई थाना मक्खनपुर को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने इनके कब्जे से पांच मोबाइल, एक वेगनार गाडी व 25000 रूपये बरामद किए है।
उन्होंने बताया कि अभियुक्तगण गिरेन्द्र यादव सहित सभी अभियुक्तों ने बताया कि हम सब लोग सरकारी नौकरियो के सम्बन्ध मे होने वाली परीक्षाओं में असली परीक्षार्थी की जगह उससे रूपये लेकर उसकी जगह पर दूसरा व्यक्ति असली परीक्षार्थी के नाम पते से कूट रचित प्रपत्र तैयार करके फिर असली परीक्षार्थी के पहचानपत्र व फोटो बनाकर इनका क्लोन बनाकर नकली परीक्षार्थीयों के आधार कार्ड पर उसी फोटो को मिक्सिंग कराकर एवं प्रवेश पत्र पर वही फोटो लगाकर एग्जाम में भेज देते है। हमारे पास से जो 25000 रूपये बरामद हुए हैं, यह रूपये हमने फर्जी तरीके से परीक्षा दिलावने के नाम पर कमाए हैं।
एएसपी ने बताया कि गैंग का सरगना गणेश यादव है, इसका भाई निरंजन है जो पुलिस कर्मी है। इसमें 6 अन्य लोगों के नाम भी प्रकाश में आए है जिनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे है। गिरफ्तार अभियुक्तों में निरंजन और अनुज सिपाही है। यह लोग बिहार से साल्वर बुलाकर पैसे लेकर परीक्षा दिलाते थे।
हिन्दुस्थान समाचार/कौशल/बृजनंदन