[ad_1]

उधमपुर, 22 फरवरी (हि.स.)। तहसील चिनैनी के बेशटी क्षेत्र में एक आॅलटो कार के अनियंत्रित होकर पहाड़ी के साथ टकरा जाने से उसमें सवार 4 लोग घायल हो गए।
जानकारी अनुसार सुद्धमहादेव से चिनैनी की ओर आ रही ऑलटो कार चालक द्वारा नियंत्रण खो देने से एक पहाड़ी से टकरा गई, फलस्वरुप उसमें सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए चिनैनी अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां पर उनकी पहचान केवल कुमार पुत्र सुदेश कुमार निवासी मरोठी, कासम अली, हामिद अली तथा शब्बीर अहमद निवासी नगुलता के रूप में की गई है। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच प्रारंभ कर दिया।
हिन्दुस्थान समाचार/रमेश/बलवान