Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

फरीदाबाद, 5 जनवरी (हि.स.)। ईएसआई मेडिकल कॉलेज तीन नंबर में ऑनलाइन ईएसआई कार्ड ना दिखने पर एक गर्भवती महिला को बिना इलाज के जिला सिविल अस्पताल रेफर कर दिया। गर्भवती महिला के साथ एंबुलेंस में एक महिला नर्स तक नहीं भेजी गई, ऐसे में उसके साथ कोई भी अप्रिय घटना हो सकती थी। मामला सामने आने के बाद अब अस्पताल के उच्च अधिकारी कार्यवाही की बात कह रहे हैं।
महिला पूजा पत्नी मोनू ने बताया कि वह क्यूआरजी कंपनी में काम करती है। उसने मैटरनिटी लीव ली हुई है। वह श्याम कालोनी पल्ला में रहती है। उसका डिलीवरी का समय पूरा हो गया था। शुक्रवार को वह लेबर पेन के चलते पति के साथ तीन नंबर स्थित ईएसआई अस्पताल गई।शाम चार बजे वह लाइन में लगी हुई थी। इस दौरान उसने सभी कागज जमा करा दिए थे। पूजा ने बताया कि वह पहले तीन बच्चों की मां है। अचानक से डाक्टर दीपक आए और उन्होंने यह कहकर उसे ईएसआई अस्पताल से बादशाह खान रैफर कर दिया कि तुम्हारा ईएसआई कार्ड ऑनलाइन शो नहीं कर रहा।
इस मामले में ईएसआई अस्पताल के मेडिकल सुपरीटेंडेट डा. एके पांडे का कहना है कि भले ही महिला का ईएसआई कार्ड खत्त्म हो चुका था, लेकिन मानवता के आधार पर डाक्टरों को महिला को इस समय रेफर नहीं करना चाहिए था। वह भी बिना किसी स्टाफ नर्स के। यह बड़ी लापरवाही है। वह इस मामले की जांच कराएंगे और जिसका दोष पाया गया, उसके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।
हिन्दुस्थान समाचार/मनोज/सुमन/संजीव
[ad_2]
Source link