Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]
रोहतक, 4 जनवरी (हि.स.)। राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा का जन्मदिन गुरुवार को कार्यकर्ताओं ने बड़ी धूमधाम से मनाया। इस दौरान रक्तदान शिविर, भंडारे का आयोजन किया गया। साथ ही अनाथ आश्रम में बच्चों को भोजन खिलाया गया। जन्मदिन पर शहर में कई स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किये गए। पूर्व राज्यसभा सांसद शादी लाल बत्रा व विधायक बीबी बत्रा ने सांसद के जन्मदिन पर कई कार्यक्रमाें में शिरकत की।
वरिष्ठ कांग्रेस नेता हेमंत बक्शी ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ सांसद दीपेंद्र हुड्डा का जन्मदिन धूमधाम से मनाया और अनाथ आश्रम में बच्चों को मिठाईयां बांटी तथा उन्हें भोजन कराया। इसी तरह हरियाणा किसान कांग्रेस के वाइस चेयरमैन संदीप हुड्डा ने भी सांसद के जन्मदिन पर भंडारे का आयोजन किया। उन्होंने कहा कि हरियाणा की जनता दीपेंद्र हुड्डा पर दिलो जान से भरोसा करती है और मानती है कि उनके नेतृत्व में ही प्रदेश के हित पूरी तरह सुरक्षित रहेगा।
चिन्योट कालोनी में महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताओं ने गरीब बस्तियों में लड्डू बांटे। महिला जिला अध्यक्ष संगीता सहरावत ने कहा कि दीपेंद्र हुड्डा आम आदमी की वह आवाज है, जिसे कोई दबा नहीं सकता। उन्होंने कहा कि दीपेंद्र हरियाणा से इकलौते सांसद हैं, जो कि हरियाणा के हितों के लिए सदन में लगातार लड़ रहे हैं। सांसद के जन्म दिवस पर गांव कंसाला में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बतौर मुख्यातिथि युवा कांग्रेस नेता बिट्टू हुडा और राजबहादुर शर्मा ने शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता कांग्रेस युवा नेता देवराज कंसाला और मोहित खोखर, अरुण खोखर ने की।
हिन्दुस्थान समाचार/ अनिल/सुमन/संजीव
[ad_2]
Source link