Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]
सोलन, 18 मार्च ( हि. स.) । नाबालिग स्कूली छात्रों द्वारा जूनियर छात्रों से जबरन घर से पैसे मंगवाकर वसूली करने का मामला सामने आया है ।
सोमवार को एक निजी स्कूल के छात्रों के अभिभावकों ने स्कूल के बाहर सीनियर छात्रों को अपने बच्चों से पैसे वसूली करते रंगे हाथों पकड़ कर पुलिस चौकी ले जाया गया । जहां पुलिस ने उनके विरुद्ध मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है । इस बाबत अभिभावक ने बताया कि उसके बच्चे ने घर से पैसे चुराए । इसकी भनक लगने पर जब उन्होंने पूछताछ की तो मालूम पड़ा की स्कूल के सीनियर छात्र उन्हें धमकाकर उनसे पैसे वसूलते हैं और इस बात को अपने अभिभावकों व पुलिस को ना बताने की भी हिदायत देते हैं । इसलिए डरकर वह इन्हें पैसे लाकर देते हैं ।
अभिभावकों ने बताया कि करीब एक लाख से अधिक पैसे उनके बच्चे ने सीनियर छात्रों को अभी तक दिए हैं । यह तो एक ही छात्र का मामला है अभी और भी ऐसे कई छात्रों का मामला उजागर होने की उम्मीद जताई गई है ।
पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने कहा कि उन्हें इस बाबत शिकायत मिली है और सभी आरोपी नाबालिग छात्र हैं जिनसे पूछताछ की जा रही है ।
उन्होंने बताया कि शहर के एक स्कूल में इस प्रकार का मामला पिछले कुछ दिनों से चला हुआ था जिसके संबंध में पुलिस के पास शिकायत पहुंची है । पुलिस ने मामले की जांच की तो पाया गया कि कुछ सीनियर छात्र अपने से जूनियर छात्रों को डरा धमका कर उनसे पैसे वसूल रहे थे। यह सिलसिला पिछले कुछ दिनों से चला हुआ था ऐसे में पुलिस अब आरोपी छात्रों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई कर रही है।
हिन्दुस्थान समाचार / संदीप
/सुनील