Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

जयपुर, 12 फ़रवरी (हि.स.)। मुहाना थाना पुलिस ने बैंक में डकैती की योजना बना रहे छह बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। जिनके पास से पुलिस ने छर्रे, सम्बल और पाइप बरामद किए है। पुलिस की प्रारम्भिक पूछताछ में आरोपितों ने दो दर्जन से अधिक वारदातों को अंजाम देना कबूला है। साथ ही पूछताछ में और भी कई वारदातें खुलने की आशंका जताई जा रही है।
पुलिस उपायुक्त जयपुर दक्षिण योगेश गोयल ने बताया कि मुहाना थाना पुलिस ने थाना इलाके के बालावाला स्थित बैंक ऑफ इंडिया में डकैती की योजना बना रहे शातिर बदमाश जाहिद खान, जीतू खटीक, कालू बैरवा, भगवान सहाय कौशल उर्फ कुशल कुमावत और पिंटू को डिग्गी रोड कपूरवाला से गिरफ्तार किया गया है। सभी बदमाश मुहाना थाना इलाके के रहने वाले है। सभी आरोपित नशा करने के आदि है और चोरी किए गए सामानों को स्थानीय बाजार में कम दामों में बेच कर नशे का शौक करते है। पुलिस पूछताछ में कई और भी वारदातें खुलने की आशंका जताई जा रही है।
हिन्दुस्थान समाचार/ दिनेश/संदीप