[ad_1]
_410_H@@IGHT_720_W@@IDTH_600.jpg)

शाहपुरा, 6 मार्च (हि.स.)। शाहपुरा जिले की रायला थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ दो बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है।
शाहपुरा एसपी राजेश कुमार कांवट ने बुधवार को एसपी ऑफिस में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कार्रवाई की जानकारी दी है। एसपी राजेश कुमार ने बताया कि सुबह नाकाबंदी में बड़ी कार्रवाई करते हुए फलों की आड़ में एक ट्रक में लगभग दो करोड रुपये मूल्य के अफीम डोडा पोस्त ले जाते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। रायला पुलिस ने नाकाबंदी कर आयशर ट्रक को पकड़ा है। उसकी जांच में 1359 किलोग्राम डोडा पोस्त पाया गया, जिसे जब्त किया है। तस्करी के मामले में एक आरोपित ट्रक के चालक संदीप कुमार पुत्र चंदू राम जाति औड निवासी हमामगढ़ मोहल्ला थाना सिटी पटियाला को गिरफ्तार किया गया है।
वहीं दूसरी कार्रवाई में रायला पुलिस ने एक वरना कार को पकड़ उसमें तस्करी कर ले जा रहे अवैध 4.429 किलो डोडा चूरा व 4.494 किलो अफीम का दूध पकड़ा है। जिसकी बाजार कीमत 23.13 लाख रुपये है। पुलिस ने कार चालक सतपाल सिंह पुत्र महेन्द्र सिंह रामगडिया तरखान निवासी सादुलशहर, श्रीगंगानगर को इसमें गिरफ्तार कर कार जब्त की है।
जिला पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार कांवत ने पत्रकारों को बताया किबुधवार को बच्छराज चौधरी थानाधिकारी पुलिस थाना रायला मय जाप्ता द्वारा थाने के सामने नाकाबन्दी के दौरान एक आईसर ट्रक को रुकवाकर चैक किया। ट्रक में किन्नू (माल्टा) के खाली कैरट भरे हुये थे जिनके नीचे काले व सफेद रंग के 60 कट्टे भरे हुये मिले। कट्टों में अवैध अफीम डोडा पोस्त भरा हुआ पाया गया। जिनका नियमानुसार कार्रवाई कर वजन करवाया गया तो कुल 1359 किलोग्राम होना पाया जाने पर जब्त किया गया और वाहन के चालक संदीप कुमार पिता चंदूराम जाति ओड राजपूत उम्र 29 साल निवासी हमामगढ मोहल्ला थाना सिटी पटियाला, पंजाब को गिरफ्तार व अवैध अफीम डोडा पोस्त तस्करी में प्रयुक्त वाहन आईसर ट्रक को जब्त कर कार्रवाई की गई।
हिन्दुस्थान समाचार/मूलचन्द/संदीप