Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

देवरिया,13 मार्च (हि.स.)। सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र में पुलिस ने 25 हजार रुपये के इनामी को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपित के खिलाफ आगे की कार्रवाई कर रही है।
अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी भीम कुमार गौतम ने बताया कि थाना सलेमपुर में अभियुक्त दुर्गेश साहनी निवासी डोल छपरा, जो मुकदमा पंजीकृत होने के बाद से ही फरार चल रहा था। उस पर 25 हजार रुपये का पुरस्कार घोषित है। सूचना पर सलेमपुर पुलिस टीम ने डोल छपरा पक्का पुल के पास से अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
हिन्दुस्थान समाचार/ज्योति/दीपक/दिलीप