Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

कुल्लू, 05 मार्च (हि.स.)। थाना आनी के अंतर्गत पुलिस ने चरस तस्करी के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया पुलिस द्वारा पूरी की जा रही है। चरस तस्करी का मामला सोमवार बीती रात उस दौरान सामने आया जब पुलिस ने एक बस को दोगला पुल के समीप रोका। जांच के दौरान पुलिस ने बस में सवार एक व्यक्ति के कब्जे से एक किलो 140 ग्राम चरस बरामद की। पुलिस ने चरस की खेप को कब्जे में लेकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस अधीक्षक डॉक्टर कार्तिकेयन ने बताया कि पुलिस ने आरोपी महावीर (56) पुत्र माहा सिंह निवासी गाँव व डाकघर शामरी तहसील गोहाना जिला सोनीपत (हरियाणा) के विरुद्ध मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
हिन्दुस्थान समाचार / जसपाल
/सुनील