[ad_1]



इटावा, 10 जनवरी (हि.स.)। इकदिल थाना के नगला पूठ गांव में बीती दिनों हुई दम्पत्ति की हत्या का पुलिस ने बुधवार को खुलासा कर दिया है। जमीन के विवाद में पुत्र, बहु और समधी ने मिलकर दम्पति की हत्या की है। हत्यारोपियों के पास से हत्या में इस्तेमाल किया गया फावड़ा और ईंट बरामद कर लिया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने पत्रकारों को बताया कि बीती मंगलवार को थाना इकदिल क्षेत्र के अंतर्गत नगला पूठ में दंपत्ति आशाराम और बेबी की फावड़ा से गला काटकर हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही थी।
एक सूचना पर पुलिस ने मृतक आशाराम के पुत्र राहुल, पुत्रवधु करिश्मा और समधी रामखिलावन को बिरारी पुल के पास से गिरफ्तार कर किया है। आरोपित पुत्र ने बताया कि उसके पिता आशाराम अपनी दूसरी पत्नी के साथ दिल्ली में रहता है। जबकि वो अपनी पहली मां के साथ यहां रह रहा था। कुछ दिन पहले पिता अपनी दूसरी पत्नी बेबी के साथ यहां आये और अपनी शेष बची हजमीन को भी बेचना चाहते थे। इससे पहले छह बीघा की जमीन बेच चुके थे। हम लोगों ने जब मना किया तो भी मान नहीं रहे थे।
इसी वजह से हम सबने मिलकर योजनाबद्ध तरीके से दोनों पिता और दूसरी मां की फावड़ा एवं ईंट से मारकर मौत के घाट उतार दिया। हत्या के बाद ईंट और फावड़ा छिपाकर भाग गए थे, जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया है। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके जेल भेज दिया है।
हिन्दुस्थान समाचार/रोहित/दीपक/राजेश
[ad_2]
Source link